अंबाला सिटी। जिले के आठ केंद्रों पर सुपर-100 के अंतर्गत लेवल वन परीक्षा करवाई गई। सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। लेवल वन की परीक्षा के लिए जिले से 2047 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसमें 1715 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में खंड स्तर पर हुआ। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्रों पर रोल नंबर देखने के लिए भीड़ जमा रही। स्कूल स्टाफ की ओर से विद्यार्थियों को रोल नंबर चेक करने पर ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा की अवधि दो घंटे की रही। जिसका आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक किया गया।
परीक्षा में 50 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे गए : परीक्षा का स्वरूप ऑब्जेक्टिव आधारित रहा जिसमें 50 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे गए और परीक्षा 200 अंकों की रही। परीक्षा में गणित विषय से संबंधित प्रश्न सम्मिलित रहे, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों को पूर्व में प्रदान की जा चुकी थी। परीक्षा में प्रति गलत उत्तर के लिए एक अंक (25 प्रतिशत) की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर शिक्षण केंद्र का परीक्षण किया।
सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा देने के लिए पहुंचे बच्चों का रोल नंबर चेक करते हुए स्टाफ सदस्य। संव