फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर ने लड़ी गरीबों की लड़ाई : सीपी सिंह

विज्ञापन
बसपा के कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। बसपा की जोन-1 यूनिट ने शनिवार को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर पतरेहड़ी गांव में विचार संगोष्ठी और श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी सांख्य में बाबा साहब के अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीपी सिंह केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा दिल्ली और उनके साथ विशाल गुर्जर स्टेट को-ऑर्डिनेटर हरियाणा पहुंचे। केंद्रीय राज्य प्रभारी सीपी सिंह ने बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमेशा से शोषितों, वंचितों, गरीबों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। सबको वह बराबरी का अधिकार दिलाना चाहते थे और उन्होंने यह भी कहा कि संविधान की रक्षा करना सभी का दायित्व है। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर विशाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें