फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला के मोहम्मद जावेद रूस में 23 दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की रामकिशन कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद जावेद रूस में लापता हो गए हैं। जावेद को ढूंढने के लिए परिवार लगातार भारत सरकार से गुहार लगा रहा है लेकिन उन्हें अभी कोई मदद नहीं मिली है। इस कारण परिवार में पत्नी सहित अन्य परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है कि जावेद के बारे में खोज-खबर लेकर उनकी जानकारी परिजनों तक पहुंचाई जाए। जावेद की पत्नी कहकशा ने बताया कि जावेद एक एजेंट के माध्यम से रूस गए थे। यहां एक जगह काम करने के दौरान रूसी सेना के एक कर्नल से मुलाकात हुई। इसके बाद जावेद ने कर्नल की बातों में आकर बंकर खोदने के काम के लिए सितंबर में रशियन आर्मी ज्वाइन कर ली। इसके कुछ दिन बाद उसे बॉर्डर पर भेज दिया गया, अब पिछले 23 दिनों से जावेद से न तो संपर्क हो पा रहा है और न ही उसकी कोई जानकारी मिल रही है। कहकशा ने बताया कि जावेद घर का इकलौता बेटा है और उनके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी है, घर में पत्नी, मां, बहन के अलावा तीन छोटे बच्चे भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें