फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कचरा प्रबंधन के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की तैयारी, पंचकूला की एजेंसी को ठेका

Sat, 08 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में कूड़ा एकत्रित करने के लिए खरीदे गए दो वाहन। संवाद - फोटो : गेगासों गंगा पुल की मरम्मत के लिए सड़क तोड़ते कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबाला। देशभर के टॉप 10 में आने के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड कूड़ा प्रबंधन की कार्रवाई में जुट गया है ताकि बोर्ड क्षेत्र हरा-भरा और कूड़ा मुक्त रहे। कैंटोनमेंट बोर्ड ने सॉलिड वेस्ट योजना के तहत कूड़ा प्रबंधन के ठेके में छह माह की बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड ने छह माह के लिए पंचकूला की एजेंसी को ठेका जारी किया है। एजेंसी 982 रुपये प्रतिटन के हिसाब से कूड़े का उठान करेगी और इसे जटवाड़ के डंपिंग जोन तक पहुंचाया जाएगा ताकि स्थानीय निवासियों को गंदगी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन


रोजाना निकलता है 11 टन कूड़ा
कैंटोनमेंट बोर्ड के आठ वार्डों से रोजाना लगभग 11 टन कूड़ा निकलता है जोकि प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से निस्तारित किया जाता है। इसमें सेना, एयरफोर्स सहित बोर्ड क्षेत्र सहित रिहायशी क्षेत्र शामिल है। पहले आधे कूड़े का निस्तारण पटवी प्लांट में और आधे का निस्तारण पंजोखरा रोड पर स्थापित किए गए बोर्ड के साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में किया जाता था, लेकिन एयरफोर्स की आपत्ति के बाद यह प्लांट लगभग पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ है।

कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदे दो वाहन्र
कैंटोनमेंट बोर्ड ने डोर-टू-डोर सुविधा के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए दो वाहनों को खरीदा है जोकि वार्ड स्तर पर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा घरों से कूड़ा एकत्रीकरण करने के लिए भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है ताकि अलग-अलग शिफ्टों में यह कार्य किया जा सके। इससे नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी जोकि सुबह ही अपने घरों को ताला लगाकर कार्यस्थलों के लिए निकल जाते थे।
विज्ञापन


देश के टॉप 10 कैंटोनमेंट बोर्ड में आने के बाद अब सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत कूड़ा प्रबंधन के ठेके में छह माह की वृद्धि की गई है, वहीं स्थानीय स्तर पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए दो वाहन भी खरीदे हैं। इसके अलावा जहां भी कर्मचारियों की कमी है, वहां पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर साफ-सफाई का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- राहुल आनंद शर्मा, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें