अंबाला। कैथल के पुंडरी में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-17 में अंबाला छावनी के फारुखा खालसा स्कूल की टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रजत पदक यानी रनरअप ट्राफी हासिल की। फाइनल मुकाबले में अंबाला की टीम को पुंडरी से हार का सामना करना पड़ा।
इस टूर्नामेंट में अंबाला के कुल पांच मुकाबले हुए थे। पहले मुकाबले में अंबाला ने बहादुरगढ़ को 2-0 से हराया। दूसरे में भिवानी को 2-1, तीसरा मुकाबले का स्कोर 1-1 था जो पेनाल्टी शूट में 4-2 से जीता। इसी तरह नीलोखेड़ी से हुए चौथे मुकाबले का परिणाम भी पेनाल्टी शूट में निकला, जो 3-2 से अंबाला की टीम ने जीता। इस टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर योगेश व बेस्ट खिलाड़ी अंबाला का साहिल चहल को मिला। खेल विभाग ने टूर्नामेंट से वापस लौटने पर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया और जिला खेल अधिकारी राजबीर ने भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस टीम में योगेश, विकास, भावेष, साहिल चौधरी, अर्जुन, अंकित, कृष, निखिल, फेजान, एैडी, मनदीप, पुष्कर, नीतिया शामिल रहे।
-