फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला की महिला में अमृतसर में दी जान

Tue, 24 Sep 2013 11:27 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला की रहने वाली महिला ने सोमवार देर रात अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के साथ सटे एक गेस्ट हाउस के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


इससे पहले की पुलिस होटल पहुंचती, युवती की सांसें थम चुकी थीं। होटल के रजिस्टर में लिखे पते के अनुसार युवती अंबाला शहर के मकान नंबर 22-34 मेन स्ट्रीट-1 की रहने वाली है।

उसने अपना नाम आरती मलिक और पति का नाम संदीप मलिक लिखवाया था। पुलिस होटल के रजिस्टर में लिखे फोन नंबर से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसीपी सेंट्रल हरजीत सिंह बराड़ एवं एसएचओ कोतवाली सुरेंद्र मोहन ने बताया कि गेस्ट हाउस के जिस कमरे में महिला ठहरी थी, वहां से एक बोतल मिली है।

पुलिस मान रही है कि इसी बोतल में महिला पेट्रोल लेकर आई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह अंतरजातीय विवाह का मामला तो नहीं है। आग लगाने वाली युवती का पहनावा नवविवाहिता की तरह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें