फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल लदान में अंबाला रेल मंडल का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला मंडल ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार मालगाड़ियों के माल लदान में शानदार प्रदर्शन किया है। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पिछले साल के अपेक्षा इस बार बेहतर रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम फ्रंट विवेक शर्मा ने बताया कि इस साल अप्रैल के दौरान कुल लदान 906.733 वैगन औसत प्रति दिन है। पिछले साल अप्रैल के दौरान 536.467 वैगन औसत प्रतिदिन था। अप्रैल में पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी सुधार हुआ है। अप्रैल-22 के दौरान एसएफजी (प्रायोजित खाद्यान्न) लदान 538.300 वैगन प्रति दिन औसत है। पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान यह 239.067 वैगन औसत प्रतिदिन था। पिछले साल की तुलना में इस बार 125.17 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
अप्रैल-22 के दौरान उर्वरक लदान 44.800 वैगन औसत प्रति दिन है। पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 29.400 वैगन औसत प्रति दिन था। इसमें 52.38 प्रतिशत का सुधार हुआ है। अप्रैल-22 के दौरान सीमेंट लदान 95.233 वैगन औसत प्रति दिन है। जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 73.067 वैगन औसत प्रतिदिन था। अप्रैल-22 के दौरान कंटेनर लोडिंग 171.233 वैगन औसत प्रति दिन है, जो पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 151.067 वैगन औसत प्रति दिन था।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ है 30 अप्रैल का कंटेनर लदान
रेलवे विभाग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को कंटेनर लदान 345 वैगन है, जो एक दिन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। पिछला अब तक का सर्वश्रेष्ठ 9 मार्च 2021 को 315 वैगन था। अप्रैल-22 के दौरान ट्रैक्टर लदान 16.300 वैगन औसत प्रति दिन है, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में 18.333 वैगन औसत प्रतिदिन था। अप्रैल-22 के दौरान विविध लदान 24.600 वैगन औसत प्रति दिन है, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 25.533 वैगन औसत प्रति दिन था। अप्रैल-22 के दौरान कुल इंटरचेंज 8714.633 वैगन औसत प्रति दिन है। जो पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 5642.33 वैगन औसत प्रति दिन की तुलना में अब तक का सबसे अच्छा है, इस प्रकार इसमें 54.45 प्रतिशत सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें