फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला रेल मंडल ने एक वर्ष में यात्री सेवाओं से कमाए 2086 करोड़

Sat, 17 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला मंडल को मिली शील्ड्स के  साथ मौजूद डीआरएम व विभागीय अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल ने साल 2025-26 के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रेलवे की प्रतिष्ठित ओवरऑल दक्षता शील्ड पर कब्जा जमाया। मंडल ने कमाई में यह उपलब्धि हासिल की है जोकि 2086 करोड़ रुपये सालाना है। इसमें मालभाड़े के तहत 1229 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की गई, वहीं यात्री सेवाओं से 729 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार रेलवे ने पार्सल और अन्य सेवाओं से 63 करोड़ तथा फुटकर स्रोतों से 65 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शुक्रवार को विशेष ट्रेन से अंबाला पहुंचे डीआरएम विनोद भाटिया ने सभी विभागीय अधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभी अधिकारियों के साथ उनके विभाग द्वारा किए गए कार्य को लेकर मिली शील्ड को साझा किया।
विज्ञापन

इस दौरान रेल कर्मचारियों ने ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की और डीआरएम का स्वागत किया। डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि उत्तर रेलवे ने पांच मंडलों, दिल्ली,अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर में 31 शील्ड को वितरित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शील्ड उत्कृष्ट कार्य को लेकर अंबाला मंडल ने हासिल कीं जोकि 10 शील्ड हैं, यह पूरे मंडल के लिए सम्मान का विषय है और यह सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो पाया है।
छह विभागों को मिली एकल शील्ड
अंबाला को समारोह के दौरान छह विभागों में एकल शील्ड प्रदान की गईं। इसमें लेखा विभाग को वित्त शील्ड, वाणिज्य विभाग को बुकिंग, पार्सल, टिकट तथा माल सेवा के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन शील्ड, सिविल इंजीनियरिंग विभाग को सिविल कार्य में उत्कृष्ट कार्य शील्ड, राजभाषा विभाग को सरकारी काम-काज में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा शील्ड एवं रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा शील्ड प्रदान की गई। इसी प्रकार चार विभागों में संयुक्त शील्ड के तौर पर उत्कृष्ट छोटे स्टेशन की शील्ड - बड़ोग स्टेशन, लोकोमोटिव शेड शील्ड - सहारनपुर, सिविल इंजीनियरिंग (ट्रैक) शील्ड, टेलीकम्युनिकेशन परफॉर्मेंस शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल को मिली शील्ड्स के  साथ मौजूद डीआरएम व विभागीय अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें