फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हाईअर्लट, एयरफोर्स स्टेशन की घेराबंदी

Sun, 03 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में आतंकियों के हमले के बाद अंबाला में पुलिस, प्रशासन और सैन्य अथारिटी की चिंताएं बढ़ गई है। क्योंकि अंबाला में भी न केवल उतर भारत का सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन हैं, बल्कि आर्मी का भी सबसे बड़ा नार्थ इंडिया का बेस कैंप है। उधर, इस घटना के बाद खासकर एयरफोर्स स्टेशन की घेराबंदी बढ़ाकर उसका सुरक्षा चक्र को मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी के चलते  अंबाला के सैन्य क्षेत्र में जहां सुरक्षा को चाकचौबंद कर दिया गया है, वहीं अंबाला पुलिस ने भी विभिन्न जिलों से लगने वाले बार्डर पर नाकाबंदी कर उन्हे सील कर दिया है। उधर, रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह अर्लट है। शनिवार को एहतिहातन अंबाला रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को भी खंगाला गया।

अति संवेदनशील है अंबाला कैंट
पठानकोट छावनी की तरह अंबाला छावनी भी हमेशा पाक के निशाने पर रहता है। पिछले  दिनों 'अमर उजालाÓ ने भी समाचार प्रकाशित कर ये खुलासा किया था कि पुलिस द्वारा दिल्ली व यूपी क्षेत्रों में पिछले दिनों पकड़े गए आईएसआई के एजेंटों ने इस बात का खुलासा किया था वे यहां बड़ी छावनियों की जासूसी करने आए हैं, जिसमें अंबाला छावनी भी शामिल है।
विज्ञापन


तभी से अंबाला छावनी को लेकर सेना और एयरफोर्स अथारिटी पहले से ही अर्लट थी।
लेकिन अब पठानकोट में हुई घटना के बाद इलाके में हाईअर्लट कर दिया गया है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना और एयरफोर्स को हाईअर्लट के आदेश दिए जा चुके हैं और संदिग्धों को भी पकड़कर उससे पूछताछ करने के निर्देश हैं।

उधर, अंबाला में चूंकि आईओसी का भी बड़ा डिपो है और हरियाणा का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी अंबाला छावनी में मौजूद है। ये दोनों भी अति संवेदनशील इलाकों की फेहरिस्त में शामिल है। इसलिए स्टेशन, आईओसी और इसके साथ-साथ बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एयरफोर्स अथारिटी के साथ चलाया चैकिंग अभियान
अंबाला पुलिस व सेना पुलिस ने एयरफोर्स अथारिटी के साथ मिलकर शनिवार को देररात तक चैकिंग अभियान जारी रखा। दोपहर से ही ये अभियान जारी रहा। दरअसल, एयरफोर्स स्टेशन के पास से गुजरने वाले वाहनों को नाकों पर रोककर उसे अच्छे से खंगाला गया। उनके कागजात भी चैक किए गए। दूसरी ओर, पूरे एयरफोर्स स्टेशन की घेराबंदी भी कड़ी रही।

पंजाब से आने वाली बसें, ट्रेनें खंगाली
उधर, पंजाब से आने वाली तमाम सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। वहां से आने वाले वाहनों को अच्छे से खंगाला जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकांबदी की हुई है।
दूसरी ओर, जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर जम्मू और पंजाब से आने वाली ट्रेनों को भी खंगाला। इस दौरान विभिन्न टीमें बनाकर कर्मचारियों ने ट्रेनों में यात्रियों के सामानों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की। जबकि स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों पर भी इस चैकिंग अभियान को चलाया गया।
---


अंबाला पुलिस ने हाईअर्लट जारी कर दिया है। पंजाब से लगते बार्डर सील है और वहां नाके लगा दिए गए हैं। एयरफोर्स व आर्मी अथारिटी से भी तालमेल रखा जा रहा है। उनकी टीमों के साथ मिलकर भी सर्च अभियान चलाया गया। किसी भी संदिग्ध को पकड़कर उनसे पूछताछ करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। लोगों से भी आह्वान है कि इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की भनक लगती है बेखौफ होकर इसकी सूचना 100 नंबर पर दें, उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

-जश्रदीप सिंह रंधावा, डीसीपी, अंबाला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें