फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी दर्शन कर लौट रहे चाचा भतीजे की हादसे में मौत, दो जख्मी

Sat, 02 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। साहा-शाहबाद हाइवे पर शुक्रवार को त्रिलोकपुर देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार और तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। सिविल अस्पताल में दाखिल घायल जसबीर सिंह ने बताया कि वह कैथल के गांव मलिकपुर के निवासी हैं और गुरुवार को नए साल के अवसर पर अपने भाई, भतीजे और साले के साथ कालाअंब के निकट त्रिलोकपुर देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी में जैसे ही वह साहा के रामपुर मोड़ के निकट पहुंचे तो अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने कार चालक सतीश व उसके साथ बैठे भतीजे मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जसबीर सिंह व उसके साले मिट्ठू  को प्राथमिक उपचार दिया गया  लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

परिवार में छाया मातम
नववर्ष की पहली सुबह के दिन हुए हादसे के बाद परिवारों में गम का माहौल है। हादसे की सूचना लगने के बाद परिजन तुरंत अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां पर परिजनों के चहरों पर दुख था, जबकि सभी गुमसुम बैठे हुए थे। यहां पर पुलिस ने अपनी प्राथमिक कार्रवाई पूरी की और शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिए।----
'हादसे में दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि मृतक के चाचा सुरेश कुमार की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है Ó- देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी साहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें