फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में चौक पर उतरे दुश्मन को नहीं देख पाए बदमाश, अंजाने में कार सवार अन्य को उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
अंबाला गोली कांड::घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ और पुलिस - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कालका चौक पर दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों का मुख्य टारगेट रामपुर निवासी दीपा गुर्जर और नंदू थे जोकि फायरिंग में मारे गए युवकों के साथ केस में पेशी पर आए थे, लेकिन वारदात से पहले ही अग्रसेन चौक पर उतर गए थे। पीछा कर रहे बदमाशों को भी इसकी भनक नहीं लगी और उन्होंने कार सवारों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी, जिसमें दो की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मनीमाजरा के मोरीगेट निवासी 35 वर्षीय घायल अश्विनी कुमार ने बताया कि मैं मौली जागरां में चिकन का काम करता हूं। हम वीरवार को गौरव, प्रदीप उर्फ पंजा व राहुल कार के साथ अंबाला की अदालत में पेशी पर आए थे। कार गौरव चला रहा था। मैं साथ वाली सीट पर बैठा था। कोर्ट में वकील को चैंबर में मिलकर वापस चंडीगढ़ के लिए निकले थे। तभी अदालत के गेट पर हमें दीपा गुर्जर, नंदू व एक अन्य लड़का मिला, जिन्हें हम पहले से जानते हैं क्योंकि ये हमारे केसवार हैं। वे भी पेशी पर आए थे। हमने उन्हें भी अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। उन्हें अग्रसेन चौक पर उतारकर हम मौली माजरा के लिए चल पड़े। कालका चौक पर पहुंचे तो एक कार आगे चल रही थी। ब्रेक मारकर उसने हमारी गाड़ी के आगे रोक ली। उसमें से हथियार लेकर नीचे उतरे दो नौजवान लड़कों ने हमारी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने पीछे बैठे राहुल उर्फ अन्ना और प्रदीप उर्फ पंजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात में राहुल और प्रदीप की हत्या हो गई व अश्विनी और गौरव को घायल हो गए। अचानक हुई घटना से हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर हमलावर वहां से भाग गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की।
इस संबंध में एसपी हामिद अख्तर का कहना है कि ऐसा लगता है कि बदमाशों का टारगेट कोई और था। अंजानें में राहुल और प्रदीप पर हमला कर हत्या कर दी गई। जिनकी हत्या हुई है और जो घायल हुए हैं, सभी कोर्ट में पेशी से वापस लौट रहे थे। वहीं कार में सवार हुए तीन लोग अग्रसेन चौक पर उतर गए थे। संभवत: वही बदमाशों का टारगेट थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हाल पूछने आए रिश्तेदारों को संदिग्ध समझ हिरासत में लिया, छोड़ा
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों केशव, भूपेंद्र सिंह व अजय शर्मा को हिरासत में लिया था, लेकिन मामले में इनकी कोई भूमिका नहीं पाए जाने के कारण देर शाम छोड़ दिया गया। अजय शर्मा के अनुसार मृतक राहुल हमारा रिश्तेदार था और हम उसका हाल पूछने के लिए आए थे।
राहुल और प्रदीप को लगीं अधिक गोलियां
अश्विनी ने बताया कि एक गोली मेरे कंधे के पीछे लगी। गौरव की दाहिनी बाजू व पेट के दाहिनी तरफ उसे कुल दो गोली लगी, जबकि राहुल और प्रदीप को काफी गोलियां लगीं। वे खून से लथपथ सीट पर पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को सरकारी एंबुलेंस में डालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टरों ने पहली नजर में राहुल और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण गौरव को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वारदात में अहम तथ्य
18 से 20 राउंड हुई फायरिंग
राहुल को लगी सात गोलियां
प्रदीप को पांच गोलियां लगी
2 गोलियां गौरव को लगी
1 गोली शिकायतकर्ता के कंधे के पीछे लगी
12 बजे दोपहर कालका चौक की घटना
90 लोगों पर 2019 में बलदेव नगर थाने में दर्ज मामला बना वारदात की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें