अंबाला जिले के साहा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक साइंस उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई।
विज्ञापन
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, हालात को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है और स्थिति को नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की जा रही है।