फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैक का नवीनीकरण होने से चार ट्रेनें जुलाई माह तक रहेंगी रद्द

Fri, 12 Jun 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के चंडीगढ़-मोहाली-खरड़ रेल खंड पर चल रहे पीक्यूआरएस काम के कारण रेलवे प्रशासन ने रद्द की गई ट्रेनों की अवधि को अब जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अंबाला मंडल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उक्त रेल खंड पर ट्रैक नवीनीकरण का काम बीते वर्ष 15 नवंबर 2025 से चल रहा है। इस काम के लिए ब्लॉक के चलते पहले से रद्द चल रही ट्रेनों की समय सीमा में विस्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण कार्य को देखते हुए सुरक्षा और परिचालन के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। अंबाला-नंगल डैम मेमू और अंबाला-दौलतपुर चौक डीएमयू से लगभग दो हजार से अधिक दैनिक यात्री और आमजन सफर करते हैं। इनमें नौकरी पेशा व छात्र सहित चंडीगढ़ पीजीआई जाने वाले मरीज शामिल हैं। लेकिन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से अब यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है जो कि देरी से संचालित होकर गंतव्य तक पहुंचती हैं। इसलिए कुछ यात्रियों ने अब बसों सहित अन्य संसाधनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

ट्रेन संख्या 64516/64517 अंबाला-नंगल डैम मेमू अब 10 जुलाई तक रद रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक डीएमयू को रद्द करने अवधि भी 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जबकि ट्रेन संख्या 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला डीएमयू अब 11 जुलाई तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। रेलवे के इस फैसले से अंबाला से नंगल डैम और दौलतपुर चौक जाने वाले यात्रियों को एक महीने और अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना होगा। संवाद
विज्ञापन


चंडीगढ़-मोहाली-खरड़ रेल खंड पर काम चल रहा है। इसलिए पहले ट्रेनों को 10 जून तक रद्द करने का फैसला किया गया था, लेकिन कुछ काम अभी लंबित है। इसलिए ट्रेनों के रद्दीकरण अवधि में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें