फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकरों से हुई थी आठ करोड़ की चोरी, जांच के बाद बैंक ने बताया नुकसान का आकलन

Sat, 21 Oct 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

उपभोक्ताओं की शिकायतों व जांच के बाद बैंक ने को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकरों से आठ करोड़ की चोरी होने का आकलन किया है। वारदात के 27 दिन बाद भी पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में द अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में लॉकर काटकर हुई चोरी के मामले में 27 दिन बाद रकम का खुलासा किया गया है। उपभोक्ताओं की शिकायतों और जांच के बाद बैंक प्रबंधन की ओर से आठ करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई है। दूसरी ओर मामले में अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


विदित हो कि को-ऑपरेटिव बैंक की बलदेव नगर शाखा में 25 सितंबर को बैंक खुलने के बाद बड़ी चोरी का खुलासा हुआ था। शातिर चोरों ने बैंक की दीवार तोड़ने के बाद कटर की मदद से 32 लॉकरों को काटा था, जिसमें से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए थे। 32 में से 24 लॉकर उपभोक्ताओं के थे। इस कारण बैंक और पुलिस चोरी के नुकसान का आकलन लगाने में जुटी थी।

को-ऑपरेटिव बैंकों के महाप्रबंधक जेपी सोनी ने बताया कि बैंक की चोरी काफी बड़ी थी। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद नुकसान की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। उधर, बलदेव नगर थाना इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने में कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें