फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला क्लब चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल बाद हो रहे अंबाला क्लब के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, संयुक्त सचिव, खंजाची सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। बता दें कि अंबाला क्लब की कार्यकारिणी दो साल के लिए चुनी जाती है लेकिन गत वर्ष कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो सके थे। इस तरह तीन साल बाद आज अंबाला क्लब के 835 वोटर अपने मत का प्रयोग करे मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों के भाग्य विधाता बनेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुल 13 उम्मीदवारों से दो पद सर्वसम्मति से तय हो चुके हैं। इनमें महिला कार्यकारिणी सदस्य व सचिव शामिल है। इससे पहले वीरवार को विभिन्न सदस्यों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। विभिन्न सदस्यों ने अंबाला क्लब के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों का भी बखान किया। शुक्रवार शाम चार बजे से रात 8 बजे तक वोट पड़ेंगी। इसके बाद करीब 10 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि अंबाला क्लब कि जिम्मेदारी किन सदस्यों के कंधों पर होगी।
किस पद के लिए कौन मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए एचके गुलाटी और आरपीएस भाटिया के बीच चुनाव होगा। इसके अलावा खजांची के लिए हरित सिंह संधू और अजय सिंह मैदान में हैं। ऐसे ही संयुक्त सचिव के लिए अमित परमार और जतिंद्र पाल सिंह आमने-सामने होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप कुमार गुप्ता, रजत नरूला, डॉ. आयुष मल्होत्रा, परषोतम भाटी और राजेश तलवार के बीच मुकाबला होगा। जबकि सचिव अरुण बंसल और महिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सीमा मेहंदीरत्ता पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें