अंबाला सिटी। इमिग्रेशन कारोबारी को गेमिंग व मुनाफे का झांसा देकर साढ़े पांच करोड़ रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने पहले न केवल गेमिंग के नाम पर पैसे बाद में बल्कि रिकवरी का झांसा देकर पीड़ित को बार-बार निवेश करने पर मजबूर किया।
साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
छोटा बाजार निवासी हेमंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम पर पेज का विज्ञापन देखकर उन्होंने क्लिक किया था। व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया गया। डाइमंड वेबसाइट पर आईडी बनाकर गेम खेलने के लिए झांसे में लिया। ठगों ने दावा किया था कि यह साइट सरकार से मान्यता प्राप्त है।
शुरूआत में ठगों ने उसे कुछ गेम जिताए व बैंक खाते में छोटा मुनाफा भेजकर विश्वास जीता। जब पीड़ित करीब 1 करोड़ रुपये हार गया तो गेम बंद कर दी। दूसरे नंबर से फोन करने वाले ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि पिछला नुकसान फ्रॉड था। वो उसका पैसा वापस दिलाने में मदद करेंगे। इस तरह रिकवरी के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग खातों व यूपीआई आईडी के माध्यम से फरवरी 2026 तक कई किस्तों में कुल 5.5 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।