अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में हैकथॉन प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रतिभागी। प्रवक्ता
- फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज हैकाथॉन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस और फोकलाइट के सहयोग से किया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज और साइट नीलोखेड़ी के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कोडिंग प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग कर ट्विटर सेंटीमेंट एनालिसिस, फेस डिटेक्शन, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेटर और लोन एलिजिबिलिटी सिस्टम जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट्स पेश किए। मुख्य अतिथि व फोकलाइट के सीईओ प्रवीण बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को डिजिटल भविष्य के लिए सशक्त बनाते हैं। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की व्यावहारिक समझ देना है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रबलीन कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें विजेता रहीं, इनमें से 3 टीमें जीएमएन कॉलेज और 3 साइट नीलोखेड़ी से थीं।