फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेल के गुर सिखाने के साथ बच्चों को पढ़ा रहीं गणित व साइंस

Sun, 05 Jul 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में हरजीत ​खिलाड़ियों को पढ़ाई करवाती हुई: संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर निवासी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हरजीत कौर खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाने के साथ उनमें शिक्षा की भी अलख जगा रही है। हरजीत न सिर्फ मैदान पर अंबाला के बच्चों को हॉकी के गुर सिखाकर भविष्य के खिलाड़ी तैयार कर रही हैं। खेल खत्म होते ही वह मैदान के बच्चों को गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषय भी पढ़ाती हैं। वह अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में निशुल्क भाव से समय-समय पर आकर अपना सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन

अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में खेल विभाग की तरफ से एक खेल नर्सरी चलाई जा रही है। इस सेंटर में रोजाना सुबह और शाम के वक्त करीब 50 बच्चे हॉकी की प्रैक्टिस करने आते हैं। इन बच्चों को नेशनल प्लेयर हरजीत कौर निशुल्क कोचिंग दे रही हैं। हरजीत का मानना है कि खेल के मैदान से ही देश को पदक मिलेंगे। इसके साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। हॉकी खिलाड़ी अमनदीप का कहना है कि शिक्षिका हरजीत की तरफ से यह अच्छा प्रयास है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें