अंबाला सिटी । नगर निगम चुनाव के वीआईपी बूथों के नतीजों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भाजपा मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने अपने बूथ नंबर 100 पर मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई लेकिन पूर्व मंत्री असीम गोयल के वार्ड के बूथों पर पार्टी को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने जबरदस्त पकड़ दिखाई।
अपने बूथ पर ही अक्षिता 372 वोट लेकर बढ़त बनाई। कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 180 वोट और निर्दलीय सोनिया चौधरी को 77 वोट मिले। यह परिणाम भाजपा के लिए राहत भरा रहा।
विज्ञापन
बूथ नंबर 107 से 114 तक, जो पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रभाव क्षेत्र माने जाते हैं, वहां भाजपा भी भाजपा ने लगातार बढ़त बनाई और एकतरफा आगे निकल गई। हालांकि बूथ संख्या 108 पर कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई।