अंबाला। पहले नवरात्र पर छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन हाथीखाना शिव मंदिर में मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि रविवार को पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके बाद मंदिर में ही एक साल की कन्या का पूजन किया जाएगा।
फोटो: 55,56
श्री खाटूश्याम जी व माता बगलामुखी के भजनों का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में श्री खाटूश्याम जी व माता बगलामुखी के स्थापना दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा खाटूश्याम और माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी संजीव बेंजवाल शर्मा ने बताया कि करनाल से आए ललित पपीहा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा खाटूश्याम बाबा और माता बगलामुखी के सुंदर भजनों का भजन गायक दीपा और पूजा ने गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद निधि गर्ग द्वारा खाटूश्याम बाबा और बगलामुखी माता जी की आरती की। इसके बाद शिव मंदिर कमेटी की ओर पार्षद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाला देवी, राजेश कुमार, तिलक राज, संजय कुमार, सुभाष चंद, वीरावली व अन्य मौजूद रहे।