फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कहासुनी के बाद हाउसकीपिंग इंचार्ज की जांघ पर मारी गोली

Sat, 06 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा पंजाब की सीमा पर स्थित ओमेक्स ग्रीन सोसायटी में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे एक व्यक्ति ने मामूली सी कहासुनी होने पर हाउसकीपिंग प्रभारी पर गोली चला दी। हमलावर ने पहले एक हवाई फायर किया तो दूसरा खाली गया। तीसरे फायर में गोली ओमेक्स में हाउसकीपिंग इंचार्ज का काम करने वाले मेरठ के हापुड़ निवासी राहुल शर्मा (28) की जांघ पर लगी।
गोलियों की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। फ्लैट से लोग बाहर निकले तो हमलावर भाग गया। घायल को अंबाला सिटी के एमएम सद्दोपुर में दाखिल करवाया गया है। गोली चलाने के आरोप ओमेक्स ग्रीन में ही किराये पर फ्लैट लेकर रहने वाले मनप्रीत पर लगे हैं। लालडू थाना के जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पहुंच गए थे। घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि आरोपी के काबू होने की बात सामने आई है लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

ओमेक्स ग्रीन सिटी के टॉवर नंबर 17 निवासी प्रभजीत सिंह रिक्की ने पुलिस को बताया कि वह ओमेक्स के फैसिलिटी कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी गोली चलने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि पानी की सप्लाई का काम करने वाले आशु शर्मा ने फ्लैट खाली कर जा रही आरोपी की पत्नी से इतना पूछा था कि क्या वह घर शिफ्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतना कहते ही महिला के पति ने आकर कर्मी से झगड़ा शुरू कर दिया। इतने में आरोपी ने तैश में आकर आशु शर्मा के थप्पड़ मार दिया। शोर सुनने के बाद आशु का भाई राहुल भी मौके पर पहुंच गया। राहुल भी ओमेक्स में हाउसकीपिंग इंचार्ज है। आरोपी ने राहुल के साथ बहस शुरू कर दी। दोनों नीचे आए तो आरोपी ने अपनी बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक फायर जांघ पर लगा। पुलिस ने मौके से गोली के खोल भी बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें