अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटर एंट्री में सीधा द्वितीय वर्ष में दाखिले शुरू हो गए हैं। सोमवार को दोनों संस्थानों में आकर अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। यह दाखिला 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके साथ ही तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में 15 जुलाई तक कोर्स विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद 16 जुलाई को मेरिट जारी होगी और दाखिले शुरू होंगे। इसी तरह जिले के राजकीय, एडिड, सेल्फ फाइनांस व माइनारिटी कॉलेज में भी दाखिले किए जा रहे हैं।
-
कल्पना चावला में लेटरल एंट्री में सोमवार को भरी सीट
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए रिपोर्ट की। सोमवार को फाइनेंस अकाउंट एंड ऑडिटिंग कोर्स में 12 सीट में से नौ सीट पर दाखिला किया गया। इसी तरह कंप्यूटर में आठ में से शून्य, लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में 4 में से 1, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 10 में से दो, ऑफिस मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में दस में से एक सीट पर दाखिला हुआ।
यह अभ्यर्थी 16 जुलाई तक दाखिला लेंगे। जिले के कॉलेजों में दो मेधा सूची जारी होने के बाद अब रोजाना मेरिट के अनुसार दाखिले किए जा रहे हैं। पोर्टल खुलने पर आवेदक अपनी पसंद अनुसार कोर्स व विषय भी बदल रहे हैं। कॉलेजों में लेट फीस के साथ दाखिले किए जा रहे हैं। वहीं, इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।
वर्जन
डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिले शुरू हो गए हैं। सोमवार को विभिन्न कोर्स में सीट भरी गई। यह दाखिला प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी। इसके अलावा 15 जुलाई तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग में अभ्यर्थी कोर्स विकल्प भर सकेंगे। -डॉ. अश्वनी भारद्वाज, एमएलटी विभागाध्यक्ष, कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान।