अंबाला। छावनी स्थित सत्संग विहार में मुख्य सड़क पर करीब 15 दिनों से बरसात का पानी जमा है। जिससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी के प्रबंध नहीं होने से हर साल यहां पर बरसात के मौसम में पानी भर जाता है।
जो 15 से 20 दिनों में निकलता है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं अगर जा रहे हैं तो हाथ में जूते ओर जुराबें पकड़कर निकलना पड़ रहा है।