फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी काउंसलिंग में आज होगा आईटीआई में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राजकीय आईटीआई भारांपुर के प्रधानाचार्य विनोद सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग द्वारा 22 सितंबर को चतुर्थ काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत संस्थान में 24 सितंबर तक दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान अवकाश के समय खुला रहेगा और दाखिला प्रक्रिया का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में वर्तमान सत्र 2022-23 में कुल 14 ट्रेडस हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चतुर्थ काउंसलिंग जिन अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की गई है उनके पास 24 सितंबर तक संस्थान में दाखिला लेने हेतु अंतिम अवसर है। उन्होंने चौथी काउंसलिंग में सीट अलॉट किए गए अभ्यर्थियों को संदेश दिया है कि वह बिना देरी किए संस्थान में आकर अपना दाखिला करवाएं। शेखावत ने बताया कि लड़कियों को किसी भी व्यवसाय में दाखिला लेने पर विभाग द्वारा टूलकिट हेतु 1000 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं अनुसूचित जाति से संबंधित प्रशिक्षुओं को भी टूलकिट हेतु 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त किसी भी इंजीनियरिंग व्यवसाय में लड़कियों को दाखिला लेने पर प्रतिमाह 500 रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। लड़कियों को निशुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त छात्रों को पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी विभाग द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें