अंबाला। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरित कर सुशासन दिवस मनाया गया। मंडलायुक्त रेणु एस फुलिया ने चार गांवों के 20 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए। फुलिया ने स्वामित्व योजना को मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताया।
फुलिया, शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर अंबाला शहर के एनआईसी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। यहां पहुंचने पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि मंडलायुक्त रेणु एस फुलिया को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर सुशासन संकल्प पत्रिका, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर व हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए अंबाला जिला को स्टेट अवार्ड मिलने पर एसडीएम अंबाला शहर व सिविल सर्जन को तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला स्तरीय अवार्ड मिलने पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व टीम में शामिल सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंडलायुक्त का स्वागत करते हुए बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर आज पूरे देश में सुशासन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से 20 लोगों को प्रॉपर्टी आईडी कार्ड वितरित किए गये हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व स्कीम के आने से पहले गांव की आबादी का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं था। नागरिक के पास आबादी में अपने कब्जे वाली भूमि का ऐसा कोई दस्तावेज नहीं था, जिससे कि वह सिद्ध कर सके कि जिस भूमि के टुकड़े पर काबिज है उसका मालिकाना हक उसी का है। इस स्कीम के आने के बाद अब गांव की आबादी में रहने वाले हर व्यक्ति को उसका प्रॉपर्टी कार्ड मिल जायेगा। इस योजना के तहत संबंधित व्यक्ति को जहां उसका मालिकाना हक मिल सका है वहीं वह इस प्रॉपर्टी के माध्यम से शिक्षा या अन्य कार्य के लिए बैंक से ऋण भी ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अंबाला जिला में 141 गांवों में लगभग 16500 प्रॉपर्टी आईडी कार्ड सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जनरेट कर दिए गये हैं। समय-समय पर सम्बन्धित व्यक्तियों को प्रोपर्टी आईडी कार्ड वितरित करने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर नगराधीश आंचल भास्कर, डीआरओ राजबीर धीमान, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीपीओ डॉ. दलजीत सिंह, बीडीपीओ राजन सिंगला, बीडीपीओ सुमन कादियान, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, जिला कल्याण अधिकारी शिशपाल महला, डीआईओ विनय गुलाटी, नायब तहसीलदार अंशुल, नायब तहसीलदार अमित सिंह, कार्यकारी अभियंता रणबीर त्यागी के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इन्हें मिला स्वामित्व कार्ड
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिन व्यक्तियों को स्वामित्व कार्ड मिला है उनमें राजकुमार, नवजोत बक्शी, पुष्पराज, नेत्र प्रकाश, चमन लाल, रोशन लाल, हल्दरी से राजबीर सिंह, नीरज सिह, रामकरण, कमलेश, राजेश कुमार, गांव कांसापुर से जीतराम, विश्वनाथ, राकेश कुमार, विनोद कुमार, चंचल व सज्जनमाजरी से गुरदेवी, सन्नी कुमार तथा प्रेमपाल शामिल हैं।
अटलजी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में दिया था हिंदी में भाषण
अंबाला सिटी: मॉडल टाउन स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जिला संयोजक व मनोनीत पार्षद सुरेश सहोता ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। सुरेश सहोता ने बताया कि आज के दिन को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी भाषा से प्रेम करते थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया था। इस अवसर पर सुशीला, विक्की, सुशील, वजिंद्र, तिलक राज, दयाला राम, शयब राम, मंगा राम, नितिन, अनुज आदि उपस्थित रहे। संवाद
अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन =
नारायणगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर गांव नगला राजपूतान में कार्यक्रम हुआ। सभी बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता व गांववासियों के साथ रमेश पंडित, बलजीत सैनी, जगदीश सैनी, लाभ सिंह राणा, महिपाल राणा, नरेश सैनी व अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी प्रकार गांव दनौरा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने अटल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजीव पंजलासा, सुरेंद्र राणा, संजीव जौली उपप्रधान बार एसोसिएशन सौरव वालिया, मलकीत सिंह, कुलभूषण, चमन लाल, मोनू आदि उपस्थित रहे।