फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बराड़ा में अवैध कॉलोनियों पर जल्द टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग कर सकता है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। उपमंडल के कई क्षेत्रों में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। कृषि योग्य जमीन पर व्यावसायिक और रिहायशी प्लॉट काटे जा रहे हैं। इधर जिला नगर योजनाकार विभाग के पास भी इन कॉलोनियों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी जल्द कार्रवाई कर सकते हैं। मौजगढ़ रोड़, सोहाना-मुलाना रोड, अधोया रोड, दोसड़का रोड, बुढियो रोड, मुलाना-टंगैल रोड सहित बराड़ा के अधिकांश क्षेत्रों में दर्जनों कालोनियों अवैध रूप से काटी जा रही हैं।
विज्ञापन

कृषि योग्य जमीन पर बनी कालोनियां
ज्यादातर कॉलोनियां कृषि योग्य जमीन पर बिना अनुमति के काटी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही कृषि योग्य भूमि पर कॉलोनियां कटती रही तो भविष्य में लोग खेती कहां करेंगे और भविष्य में अनाज का संकट भी पैदा हो सकता है। काॅलोनाइजर प्लाट बेचते समय ऐसे सब्जबाग दिखाते हैं कि ग्राहक उनकी बातों में आकर अपनी जमा पूंजी लगा लेता है। जब यह सब प्लाट बिक जाते हैं और आम आदमी वहां घर या दुकान बना लेता तो उस समय विभाग अपनी मशीनरी लेकर वहां ध्वस्त करने पहुंच जाता है।


बराड़ा उपमंडल में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों का मामला उनके संज्ञान में है। विभाग जिले में ऐसी कॉलोनियों पर कार्रवाई करता रहता है। जल्द ही बराड़ा उपमंडल की इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित चौहान, जिला नगर योजनाकार अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें