फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। क्षेत्र की एक युवती ने जान पहचान के युवक पर अपने घर मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाया और बेटियों को जान से मारने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लिव इन रिलेशनशिप में रहा। मुलाना थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी 11 साल पहले उसके साथ एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ता था। 11 साल बाद वह उसे बाजार में मिली। शिकायत के अनुसार आरोपी अमरजीत ने पीड़िता को कहा कि उसकी बहन को बेटा हुआ है, घर चलो मिठाई खाकर जाना। पीड़िता जब उसके घर गई तो वहां उसका सारा परिवार मौजूद था। पीड़िता के अनुसार वहां उसे मिठाई में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया था, जिससे उसे होश नहीं रहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाया और इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता की दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर जबरन साथ भागने व लिव इन रिलेशनशिप के कागजात बनवाए। पीड़िता के अनुसार इस मामले में आरोपी के साथ उसका पूरा परिवार, भाई ओमपाल, जीजा राजू, बड़ा जीजा व प्रिंसिपल करतार सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी स्कूल के कमरे में उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। एक दिन आरोपी का फोन वहीं रह गया। मौका मिलता देख पीड़िता ने आरोपी के फोन से अपनी अश्लील वीडियो डिलीट कर दी और अपने भाई को फोन किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें