फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मैट्रिमोनियल एप पर खुद को अविवाहित बताकर लड़कियों को फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल एप पर खुद को अविवाहित बताकर लड़कियों को फंसाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पति ने पहली शादी और तलाक की बात छिपाकर युवती से सात फेरे लिए फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत में उसे प्रताड़ित किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना ने आरोपी पति साहिल ढल, उसकी माता, भाई और बुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 15 जून 2023 को उसकी बातचीत जीवनसाथी प्लेटफॉर्म पर साहिल ढल से शुरू हुई थी। बार-बार पूछने पर भी साहिल ने अपनी पहली शादी छिपाते हुए खुद को अविवाहित बताया और अपनी मासिक आय लगभग 1.73 लाख से 1.83 लाख रुपये बताई। परिवार की सहमति के बाद 27 सितंबर 2023 को उनका रोका कर दिया गया। रोके के कुछ दिन बाद जब युवती के परिजनों को साहिल की पहली शादी और जुलाई 2023 में हुए उसके तलाक के बारे में सच पता चला, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन आरोपी ने माफी मांगकर और झूठे वादे कर दोबारा विश्वास जीत लिया, जिसके बाद विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग और आर्थिक शोषण का दौर शुरू हो गया। मायके से शगुन और स्त्रीधन के नाम पर नकदी ऐंठी जाने लगी। इसके बाद जब पीड़िता अपनी नौकरी के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गई और वीजा लगने पर साहिल भी वहां पहुंचा, तो वहां उसका नर्क जैसा जीवन शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए घरेलू खर्च, रेंट और अन्य सभी खर्च महिला की सैलरी से उठाए जाने के बावजूद आरोपी पति उस पर अपनी मां और भाई के लिए पैसे भेजने का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर उसे गालियां दी जाती थीं, गिरी हुई औरत कहा जाता था और पंचायत बैठाने की धमकी दी जाती थी।
मामला तब और गंभीर हो गया जब अगस्त 2026 में पीड़िता को पता चला कि साहिल दो शादियां और एक बच्चा होने के बावजूद जीवनसाथी एप पर खुद को अविवाहित बताकर अन्य युवतियों से बातचीत कर रहा है और उन्हें शादी का झांसा दे रहा है। सच्चाई सामने लाने के लिए पीड़िता ने एक अन्य आईडी के जरिए स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें सामने आया कि आरोपी दिल्ली और कानपुर सहित कई अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और उन्हें हर महीने खर्च देने के वादे कर रहा है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश और दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस साइबर सेल की मदद से डिजिटल साक्ष्यों और चैट रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है, और जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रजनी देवी, जांच अधिकारी, महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें