अंबाला। सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास करने वाले उत्तराखंड के हरिद्वार हरजौली गांव निवासी अमित (25) को सीआईए-1 की टीम ने चार दिन के रिमांड पर लिया।
आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया था। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शादीशुदा है और जीरकपुर में किराये पर कमरा ले रखा था। नशे का भी आदती है और मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। पहले वह किसी महिला को निशाना बनाने की फिराक में था लेकिन सफल न हो पाने पर स्कूली छात्रा को ही जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
सीआईए-1 प्रभारी परमवीर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही करवाई जाएगी व उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला रहा है।
एक दिन पहले आकर स्टेशन के बाहर पी थी शराब : पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित हरिद्वार से ट्रेन में एक रात पहले ही आ गया था। स्टेशन पर उतरने के बाद वह बाहर शराब का सेवन करके आया था। उसके बाद सुबह के समय रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग से बाइक चुरा ली थी।