फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू गोदाम तेली मंडी चौक के पास से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा व कारतूस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी स्थित आलू गोदाम रोड़ तेली मंडी चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस वाहनों व व्यक्तियों की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। इसके बाद जब पुलिस ने उस युवक की तलाशी ली तो पुलिस को युवक की जेब से एक देसी कट्टा 315 बोर व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान निवासी इंदिरा कालोनी वाल्मीकि बस्ती छावनी दीपक कुमार उर्फ दीपा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें