फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
अंबाला सिटी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मशीन चोरी करने वाला आरोपी। पुलिस - फोटो : बदहाल सड़क पर धान रोपित करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कलरेहड़ी गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने 6 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात आरोपी ने टोंटियां, छत का पंखा, ताले व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन



झीनाझपटी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पर्स बरामद


अंबाला। सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए छीनाझपटी के मामले में बोह गांव निवासी मनप्रीत उर्फ मन्ना और आनंद नगर निवासी रवि को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 जुलाई को गीता गोपाल चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और मौके से भाग गए।


चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मशीन बरामद


अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलीपुर यूपी निवासी धनवीर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया जा चुका है। इस मामले के संबंध में प्रभु प्रेम पुरम निवासी रमन कुमार ने सेक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 जून को आरोपी धनवीर व अन्य ने उसकी लैंटर तोड़ने की मशीन चोरी कर ली और बाइक पर रखकर भाग गए।
विज्ञापन



पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर भागने के आरोप में चार काबू

अंबाला सिटी। देवी नगर के पास पेट्रोल पंप से गाड़ी में तेल डलवाकर रुपये न देकर भाग जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बागान वाला गांव तोशाम, भिवानी निवासी रोहित, गांधी नगर गन्नौर निवासी अश्वनी कुमार, पेटवाड़ गांव नारनौंद निवासी अमनऔर तिहाड़ गांव गोहाना निवासी सागर को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को वीरवार कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शिकायतकर्ता लहरसा गांव निवासी वीरू ने थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 30 जुलाई को एचपी पेट्रोल पंप गाड़ी में सवार चार युवकों ने लगभग 3750 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया था और रुपये दिए बिना ही मौके से भाग गए थे।

अंबाला सिटी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मशीन चोरी करने वाला आरोपी। पुलिस- फोटो : बदहाल सड़क पर धान रोपित करतीं महिलाएं।

अंबाला सिटी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मशीन चोरी करने वाला आरोपी। पुलिस- फोटो : बदहाल सड़क पर धान रोपित करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें