फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंब अंदौरा-हरिद्वार के विस्तार के बाद भी नहीं सुधरी पैसेंजर ट्रेनों की चाल

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 64512 के संबंध में यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से डीआरएम को भेजी गई ​शिका
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने बेशक ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64512 व 11 का विस्तार अंब अंदौरा तक कर दिया है, लेकिन अब यह ट्रेन देरी से संचालित हो रही है। ट्रेन के देरी होने का खामियाजा दैनिक सहित चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकल रहा है। रोजाना मंडल रेल प्रबंधक सहित रेल मंत्री को यात्री शिकायत भेज रहे हैं कि कभी भी ट्रेन को बीच रास्ते के स्टेशन पर रोक दिया जाता है, इस कारण वो अपने कार्यस्थलों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वीरवार को भी यह ट्रेन 30 मिनट की देरी से अंबाला स्टेशन पर पहुंची थी। इस संबंध में यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक से आग्रह किया है कि जिस प्रकार अन्य ट्रेनों का समय पर संचालित करने के पुरजोर प्रयास किए जाते हैं, वैसे ही पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन



64563 की सुधरी चाल तो अन्य की बिगड़ी
ट्रेन नंबर 64512 व 11 के अंब अंदौरा तक विस्तार होने का फायदा ट्रेन नंबर 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा के यात्रियों को हुआ है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 7.20 बजे अंबाला कैंट और 8.55 पर चंडीगढ़ पहुंच रही है लेकिन इसके अलावा दो अन्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो रहा है। वीरवार को अंबाला से सहारनपुर के लिए चलने वाली मैमू ट्रेन 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी प्रकार 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक मैमू ट्रेन भी 15 मिनट की देरी से संचालित की गई।


मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह पैसेंजर ट्रेनों को भी समय पर संचालित करने का पुरजोर प्रयास रहता है, लेकिन कई बार किसी कार्य के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं, इसके लिए टीम भी तैनात की गई है जो रोजाना ट्रेनों का फीडबैक लेकर अधिकारियों के साथ साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें