अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होशियारपुर मॉडल टाउन निवासी रोहित कुमार उर्फ काकू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली गई है। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिटी के सेक्टर सात निवासी सचिन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अक्तूबर को अज्ञात आरोपी ने छावनी सब्जी मंडी के गेट से उसकी एक्टिवा चोरी कर ली। संवाद
चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, नकदी बरामद
अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जम्मू निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। युवक को शुक्रवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सैन्य क्षेत्र के इन्कलेव निवासी कैप्टन सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19/20 जून को अज्ञात आरोपी ने सैन्य क्वार्टर में घुस कर कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके उससे कुछ नकदी भी बरामद की गई है। संवाद
एसडी कॉलेज के पास पकड़े गए 14 आरोपियों को मिली जमानत
अंबाला। एसडी काॅलेज के पास लड़ाई-झगड़ा करने की नियत से पहुंचे 14 आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसे उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपियों को वीरवार हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि युवक हथियारों सहित कॉलेज के बाहर खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने कार्रवाई की और युवकों की गाड़ियाें को खंगाला तो उसके अंदर से डंडे व अन्य तेजधार हथियार मिले। आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी गई थी। संवाद
चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, दो गैस सिलिंडर बरामद
अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाल्मिकी मंदिर निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो सिलिंडर बरामद किए गए हैं। बब्याल गांव के नजदीक गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अक्तूबर को आरोपी आकाश ने उसके भाई के घर से पानी की टोंटियां, रसोई के बर्तन, सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पहले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी शिनाख्त पर ही दूसरे आरोपी को काबू किया गया। संवाद