फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी दस्तावेजों से एनडीसी बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्लॉट की एनडीसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) बनवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आर्थिक अपराध शाखा में जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लक्ष्मीनगर निवासी पवन पासी ने 26 अक्तूबर को थाना सिटी में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी धर्मेंद्र सिंह व अन्य ने प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट की एनडीसी बनवाने के संबंध में धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


अप्रूव्ड प्लॉट की फोटो का किया इस्तेमाल
पुलिस जांच और फाइल में मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल में खुलासा हुआ। आरोप है कि पटियाला के राजपुरा तहसील स्थित नोगावा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने साथियों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति के अप्रूव्ड एरिया में स्थित प्लॉट के सामने खड़े होकर अपनी फोटो खिंचवाई। इस फोटो का इस्तेमाल धर्मकौर के अनअप्रूव्ड एरिया स्थित प्लॉट की एनडीसी बनवाने के लिए किया गया और नगर निगम सिटी में गलत दस्तावेज पेश किए गए।
विज्ञापन

-
अन्य आरोपियों की तलाश व जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र सिंह को काबू कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें