माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में पंचायत भवन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एसडीएम दर्शन कुमार मुख्य अतिथि रहे, जहां प्रधानाचार्य दिनेश राणा समेत अन्य स्टाफ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दाैरान लोक समूह नृत्य में आईटीआई महिला अंबाला शहर प्रथम, आईटीआई भारांपुर द्वितीय और आईटीआई अंबाला शहर तृतीय रही। वहीं लोक समूह गायन में आईटीआई भारांपुर प्रथम, आईटीआई अंबाला शहर द्वितीय और महिला आईटीआई अंबाला शहर तृतीय रही।
मुख्य अतिथि एसडीएम दर्शन कुमार ने प्रतिभागियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 4100, 3100 और 2100 रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के जरिये सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
नुक्कड़ नाटक : कलाधारा ग्रुप ने पहला, आईटीआई अंबाला शहर महिला ने दूसरा और आईटीआई अंबाला छावनी ने तीसरा स्थान पाया।
पोएट्री राइटिंग : आईटीआई अंबाला छावनी पहले व दूसरे स्थान पर और अंबाला शहर आईटीआई तीसरे स्थान पर रही।
पेंटिंग : एमएम यूनिवर्सिटी पहले व दूसरे तथा सोहन लाल डीएवी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटेशन ग्रुप : एसडी विद्या स्कूल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।