फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉलोनाइजर के परिवार पर हमला कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा फाटक पर 3 मई को करनाल के कॉलोनाइजर सहित परिवार पर हमला करने व 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। सीआईए-2 की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत के सरगथल गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, डंडे, लोहे की रॉड बरामद कर ली। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह का आरोप था कि बदमाशों ने 3 मई को सरेराह गाड़ी के शीशे तोड़कर भीतर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला किया था। सोनीपत का एक गिरोह उनसे अब तक 4 करोड़ रुपये वसूल चुका है और अब पांच करोड़ की और रंगदारी मांगी जा रही है। हमले में परिवार के पांच सदस्यों को चोट आई थी। पड़ाव थाना पुलिस ने करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर विक्रम, पागल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई दंगा करना की धारा 191(2), घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना 191(3) आदि के तहत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें