फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोप साबित नहीं कर पाई पुलिस, जांच में निष्पक्षता पर कोर्ट ने उठाए सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नारायणगढ़। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) डॉ. जितेंद्र कुमार की अदालत ने अवैध शराब रखने और बेचने के करीब तीन साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने शहजादपुर निवासी बलदेव सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने पुलिस की जांच प्रक्रिया में कई गंभीर खामियां पाईं और कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।
मामला 2 दिसंबर 2023 का है। शहजादपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलदेव सिंह गांव रसीदपुर मोड़ स्थित अपने गन्ने के खेत में अवैध रूप से देसी शराब बेचता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर बलदेव सिंह को काबू किया और खेत से प्लास्टिक के थैले में रखी देसी शराब मस्ती माल्टा की 10 बोतलें बरामद करने का दावा करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 61 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस की कहानी को मनगढ़ंत बताते हुए आरोपी को झूठा फंसाने की दलील दी। अदालत ने अपने फैसले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि बरामदगी सार्वजनिक स्थान से दिखाई गई, लेकिन पुलिस ने किसी भी स्वतंत्र या स्थानीय गवाह को जांच में शामिल नहीं किया। इसके अलावा, जिस अधिकारी ने गुप्त सूचना प्राप्त की और शिकायतकर्ता बना, उसी ने मामले की जांच भी की, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठता है।
विज्ञापन

-
अदालत ने यह भी पाया कि केस प्रॉपर्टी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया और न ही सभी 10 बोतलों से सैंपल लिए गए, बल्कि केवल एक ही बोतल जांच के लिए भेजी गई। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि हरियाणा आबकारी नीति के नियम 12.14 के तहत कोई भी व्यक्ति बिना परमिट के देसी शराब की 12 बोतलें अपने पास रख सकता है, जबकि बरामदगी केवल 10 बोतलों की थी और शराब बेचने का कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। इन्हीं आधारों पर कोर्ट ने बलदेव सिंह को बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें