फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा: फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, पूर्व गृहमंत्री मौके पर पहुंचे

Sat, 04 May 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे का पता चलते ही पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। ट्रक ड्राइवर सुनील की कहना है कि अचानक बेसहारा गोवंश आने के कारण वह अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के बीच डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
नाले में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित पड़ाव थाना के पास फ्लाईओवर से एक ट्रक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। यह हादसा शनिवार को अलसुबह हुआ। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और खुद ही निकलकर पुलिस को सूचना दी। हादसे का पता चलते ही पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ड्राइवर सुनील की कहना है कि अचानक बेसहारा गोवंश आने के कारण वह अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के बीच डिवाइडर से टकरा गया और नीचे नाले में गिर गया। ड्राइवर ने बताया कि वह कोरियर का ट्रक चलाता है और गुरुग्राम से शुक्रवार रात को चला था। वह अंबाला के तेपला जा रहा था कि इस बीच हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें