अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कार का रेडिएटर फटने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार सवार जीजा- साला समय रहते उतर गए। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बठिंडा निवासी आशीष ने बताया कि अंबाला के सुंदर नगर निवासी साले नीरज कि 18 अप्रैल को शादी है। वह अपनी पत्नी को लेकर 11 अप्रैल को अंबाला आ गया था। वह शुक्रवार को सुबह साले के साथ बाजार में जा रहा था।
जैसे ही वह अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे कि लिंक रोड पर पहुंचा तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। वो तुरंत अपने साले के साथ कार से नीचे उतरा और कार से दूर चला गया। जिसके कारण हादसे में वह दोनों बच गए।