फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हादसा: चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, व्यक्ति व महिला अपने 2 बच्चों सहित हुए चोटिल

Tue, 03 Sep 2024 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति और महिला अपने दो बच्चों सहित घायल हो गए। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर फ्लाई ओवर पर देर रात करीब एक बजे अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार महिला व उसके 2 बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गनीमत ये रही कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर फ्लाई ओवर कि रेलिंग से टकराकर नीचे नहीं गिरा।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस में छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चंडीगढ़ निवासी 29 वर्षीय सावित्री व उनके परिवार से 25 वर्षीय सतगुरु को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे से 2 बच्चे भी करीब 7 से 8 वर्षीय चोटिल हो गए थे लेकिन वह गंभीर घायल नहीं थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी साथ ही भेज दिया गया। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य ट्रैक्टर पर ही चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ आ रहे थे। बलदेव नगर पुलिस ने देररात नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर पर पहुंचकर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त किया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें