फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बराड़ा और केसरी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। मृतक का शव किलोमीटर नंबर 246-5/7 के पास मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान गांव नगला जटां के शीशपाल के तौर पर की, जोकि मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम पर निकला था, लेकिन कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली। उन्होंने बताया कि शीशपाल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव आगामी कार्रवाई के लिए छावनी जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें