फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त कार सवार चालक ने सड़क किनारे सो रहे 3 सगी बहनों सहित 5 को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सड़क किनारे सो रहे तीन मासूमों को एक कार चालक ने नशे की हालत में धुत होकर टक्कर मार दी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक मोटरसाइकिल सवार और एक्टिवा सवार युवक को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने देर रात करीब पौने 12 बजे सेक्टर 7 पुलिस चौकी में हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शमेशर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल आरोपी कार चालक को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर शहर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कार चालक की पहचान नवीन वर्मा निवासी जैन कालेज रोड के रूप में हुई। साथ ही तीनों बच्चों और घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सगी बहनें हैं तीनों बच्चियां
5 वर्षीय रेनू, 7 वर्षीय अर्चना और 3 वर्षीय बबीता तीनों सगी बहनें बताई जा रही हैं। घायलों में अमृतसरिया कुलचे वाले मंदीप सिंह और जनेतपुर पंजोखरा निवासी प्रीत पाल सिंह भी शामिल हैं। इनमें से दो बच्चियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी कार चालक नवीन ने बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया था। वह भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शमेशर सिंह, सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें