फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से नाबालिग छात्रा का कर रहा था सहपाठी पीछा, फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन साल से मोहित लगातार नाबालिग सहपाठी छात्रा का पीछा करता रहा। उससे अभद्रता की। परिजनों ने विरोध किया तो उसके भाई को पीट दिया। थाने में दी गई शिकायत में उसने पंचायती स्तर पर गलती मानकर माफी मांग ली। भविष्य में न दोहराने का विश्वास दिलाया लेकिन छात्रा का पीछा करना नहीं छोड़ा। एतराज जताने पर उसे दोबारा जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने परिवार के साथ थाने जाकर शिकायत दी तो महिला थाने में 12 पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी छात्रा के साथ दसवीं में पढ़ता है। वह एक कालेज में बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा है। मोहित उसके साथ पढ़ता है। केस के मुताबिक 2017 से ही वह उसका पीछा करता है। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र कौर के अनुसार तीन साल से आरोपी नाबालिग को तंग कर रहा है। उल्टे उसके भाई को भी पीटा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें