फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से हाईवे पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
कालीपलटन पुल के पास हाईवे पर पलटा ट्रक - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-अमृतसर हाईवे स्थित कालीपलटन पुल के निकट परचून के सामान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वीरवार सुबह के समय ट्रक चालक दिल्ली से पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही हाइवे पर जाम लगने के कारण वह सर्विस लाइन की तरफ से मुड़कर गलत दिशा की ओर जाने लगा तो अचानक से ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और सीधा वह हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई दूसरा वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ट्रक चालक ने परचून का सामान दूसरे ट्रक की मदद से पंजाब पहुंचाया और क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें