अंबाला। घर के अंदर घुसे सांप के काटने पर 32 वर्षीय दिलशाद ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कुरुक्षेत्र के खरींडवा गांव निवासी दिलशाद की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस से सूचना मिलने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के पिता हुकुम ने बताया कि सभी घर पर ही बैैठे थे कि अचानक सांप उनके घर में घुस आया और बेटे के काट गया।