फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में महिला और छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धुरखड़ा के पास दो बाइक की आपसी टक्कर में दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल हो गया। हादसे की खबर सुनते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना स्थल से एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर सूचना दी। तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचा गया जहां से 17 वर्षीय अंकित को पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक सवार दंपती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ही रखा गया परंतु कुछ देर बाद सोनिया की भी उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं पति राकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार दंपती बलाना स्थित किसी फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

ट्यूशन जाने के लिए निकला था अंकित
जानकारी के अनुसार 12वीं में पढ़ने वाला 17 वर्षीय अंकित महावीर नगर का रहने वाला है और ट्यूशन जाने से पहले बाइक से अपने दोस्त को लेने के लिए गांव बलाना जा रहा था। जहां से उसने अपने दोस्त को लेकर वापस अंबाला शहर ट्यूशन पढ़ने के लिए आना था। लेकिन जब वह गांव धुरखड़ा के पास पहुंचा तो सड़क पर जा रही अन्य बाइक से टक्कर हो गई। बुधवार को भी वह घर से काम के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें