फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेपर लीक मामले में क्लर्क गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला की टीम ने 9 सितंबर को आरोपी गणेश गुप्ता तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र (हाल क्लर्क डाॅ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ कॉलेज सोनीपत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त तथ्य व साक्ष्य प्राप्त होने पर ये गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


यह था मामला

श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में नियुक्त आरोपी गणेश गुप्ता तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा वर्ष 2020 में बीएएमएस प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षा के प्रश्न-पत्र को लीक करवाया था। आरोपी ने हिसार के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी लिपिक कार्यालय देवेन्द्र कुमार लिपिक के कहे अनुसार हिसार के एक छात्र को देकर पेपर लीक करना पाया गया था। इस प्रश्न पत्र को लीक करने की एवज में छात्र ने 17 जनवरी 2020 को 10 हजार रुपए अपने साथी विद्यार्थी हिसार के नेशनल आयुर्वेदिक कॉलेज बरवाला को नकद दिये थे। यह राशि इस छात्र द्वारा अपनी यूपीआई आईडी के माध्यम से देवेन्द्र कुमार लिपिक के खाते में डाली गई थी। इस मामले में जांच के बाद 19 जुलाई 2022 धारा 409, 420, 201, 120 बी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 9 सितंबर को आरोपी गणेश को पूछताछ के लिए ब्यूरो उपकेंद्र कुरूक्षेत्र बुलाया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें