फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे चले प्रदर्शन में आशावर्करों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
आशा वर्कर धरना देती हुई - फोटो : Ambala
विज्ञापन
यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और अंबाला की आशावर्करों ने वीरवार को लंबित मांगों को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कॉलोनी में धरना प्रदर्शन किया। चार घंटे चले प्रदर्शन में आशावर्कर ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। आशा वर्करों का कहना था कि मांगों को लेकर वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रही हैं बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनकी मांगें इतनी भी बड़ी नहीं हैं जो पूरी न हो सकें। कोरोना काल के अंदर भी उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ही जमीनी स्तर पर काम किया है। करीब तीन बजे तक मंत्री अनिल विज जब निवास स्थान पर नहीं पहुंचे तो आशावर्कर को आश्वासन दिया कि जैैसे ही मंत्री विज के स्वास्थ्य में सुधार होगा तो उनकी मीटिंग करवा दी जाएगी। इस पर आशावर्कर ने पीए को अपनी मांगों वाला पत्र देकर प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

सात अगस्त 2020 से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं उनको लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जब वह काम में पीछे नहीं हटती तो उन्हें उनका हक भी मिलना चाहिए। हर बार प्रदर्शन के बाद केवल झूठे आश्वासन ही मिलते हैं।
- सुनीता, बाबैन कुरुक्षेत्र
24 हजार रुपये वेतन हो व स्थायी कर्मचारी का दर्जा होना चाहिए और 2018 में जिन मांगों को लेकर बैठे थे उनमें से कुछ मांगें यानी मोबाइल देने, बढ़ोतरी देने आदि रह गई। जल्द मांगें पूरी होनी चाहिए, जबकि 7 हजार रुपये वेतन है लेकिन दिया जा रहा है महज 4 हजार रुपये वो भी समय पर नहीं मिलता।
विज्ञापन

- कुसुम, कुरुक्षेत्र
वर्दी और जूतों के करीब पंद्रह सौ रुपये लगाए गए थे उनमें से भी महज 9 सौ रुपये दिए जा रहे हैं और जेएसवाई जन्नी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पैसे भी नहीं मिले। फैमिली प्लैनिंग नलबंदी व नसबंदी के मिलने वाले पैसों में भी कटौती कर दी। इस सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

- उषा, यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें