फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बढ़े हुए सिलिंडरों के दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। आप कार्यकर्ता सदर बाजार चौक पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। गगनदीप ने कहा कि सिलिंडर के दामों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

पहले सिलिंडर के दाम 450 रुपये होने पर भाजपा के नेता सदर बाजार चौक पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया करते थे। आज जब सिलिंडर एक हजार के पार हो गया है तो वह कहीं विरोध करते हुए नहीं दिखाई देते। उन्होंने कहा कि सिलिंडर हर घर की जरूरत है। इसके दाम बढ़ने से हर घर का बजट बिगड़ता है। पहले लोग आठ घंटे काम करके अपना घर चलाते थे, अब उन्हें 16-16 घंटे काम करना पड़ रहा है तब भी घर चलाना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर, सरकार को आम आदमी की तकलीफ नहीं दिखती। इस मौके पर मुख्य तौर पर महिला जिला अध्यक्ष सरिता शर्मा, महिला जिला उपाध्यक्ष बनीता मेहता, किसान सेल जिला प्रवक्ता विरेंदर कपूर, आशीष पासी, सुमित सोनी, जितेन्दर वर्मा, पवित्तर सिंह, अमरजोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें