फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के ब्लॉक में ही चल रहा आधार कार्ड केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी कोरोना संक्रमित की चेन को बढ़ाने के लिए न्योता दे रही है। आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बने कोविड वार्ड में रोजाना कई मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है और रोजाना संक्रमित मरीज दम भी तोड़ रहे हैं, उसी ब्लॉक पर आधार कार्ड केंद्र बिना किसी रोकटोक के लंबे समय से चल रहा है। इस केंद्र पर प्रसूति विभाग में दाखिल नवजात का आधार कार्ड व गलतियों के सुधार के लिए परिजन कोविड ब्लॉक के बीच से ही होकर गुजरते हैं।
आधार कार्ड केंद्र का सोमवार को हैरान कर देने वाला नजारा था।तीसरी मंजिल पर बने कोविड वार्ड के कमरों में मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, उस कमरे से दो कमरे छोड़कर आधार कार्ड केंद्र चल रहा है, जहां लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन कमरों के बीच महज एक प्लाई के बोर्ड से दरवाजा बना रखा है और हेल्थ इंस्पेक्टर का कमरा आता है। इसी बीच एक परिवार गोद में बच्चे को उठाकर कोविड वार्ड के बीच से आधार केंद्र तक पहुंचा।
विज्ञापन

पहली लहर में शिफ्ट कर दिया था आधार कार्ड केंद्र
कोरोना की पिछली लहर में तो आधार कार्ड केंद्र को कोविड वार्ड से नीचे दूसरे फ्लोर कर दिया था, जहां कोई भी कोविड मरीज दाखिल नहीं था। अबकि बार तो विभाग इसे एक जगह से दूसरी जगह ही शिफ्ट करना भूल गया। बता दें कि आधार कार्ड केंद्र का कोई कमरा निर्धारित नहीं है। इस बार दूसरे फ्लोर को भी कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में कमरे की तलाश का झंझट खत्म करने के लिए इसकी शिफ्टिंग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अस्पताल के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। कोविड वार्ड की तरफ से प्लाई का बोर्ड लगाकर रास्ता बंद कर रखा है और नए रास्ते से ही लोगों को बुलाया जा रहा है। कुछ नए रास्ते से अनजान होकर कोविड वार्ड के बीच से आ जाते हैं। रविंद्र, संचालक आधार कार्ड केंद्र।
विज्ञापन

कोविड ब्लॉक में आधार कार्ड केंद्र तो है लेकिन उसका रास्ता अलग है। प्लाइबोर्ड भी लगा रखा है ताकि कोई कोविड वार्ड की तरफ से न आ सके। फिर भी मामला दिखवाया जाएगा। डॉ. राकेश सहल, पीएमओ छावनी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें